Wednesday 15 August 2012

गर्व से कहे,हम भारतीय हैं !!!


बहुत हुआ अब रोना धोना .....
शिकवा शिकायत बहुत सुनी..
बहुत रतजगी हुई अँधेरी राते में ...
स्याह गमो में लिपटी बाते बहुत सुनी ...

आज पूछता है दिल बस एक सवाल, जो बाजिव है बेबजह नहीं...

क्या खुशियों के चिराग जले नहीं है, क्या अंधियारा छंटा नहीं है...
क्या हमारे सपने परवान चढ़े नहीं है, क्या उजियारा हुआ नहीं है ..

फिर क्यूँ हम हर पल क्रंदन करे ?
आइये ना दोस्तों !
आज गर्व से हम भारत मां का वंदन करें..

ये सच है ! हमने शहीदों की थाती को, ठीक  से  सम्हाला नहीं है...
ये सच है ! हमने उनके सपनो को, हुबहू  अपने जज्बों में पाला नहीं है...
ये भी सच है ! हमने देश के सीने पर ,खंजर हजार चुभोये है...
जाति और धर्म के नाम पर, सबकी भावनायों के टुकड़े हजार किये है...

पर आज मांगता है हमारा दिल बस एक जबाब, जो बाजिब है ,बेसबब नहीं..
बावजूद इसके !

क्या हमारे लोगो ने दुनिया को, अपनी सहिष्णुता और सर्व धर्म सदभाव की शिक्षा नहीं दी है...
इस देश की मिटटी में जन्मे लोगो ने, विदेशो के कोने-कोने में अपने वैदिक ज्ञान की दीक्षा नहीं दी है...

फिर क्यूँ हम ,हर रोज अपनी बुराइयों का रुदन करे?
आइये ना दोस्तों !!!
हम गर्व से, अपने देश के सपूतो का अभिनन्दन करे...

मित्रों !  सच ये भी है !
देश में भ्रष्टाचार और  उसकी  चर्चा, हर गली - नुक्कड़ पर सुबह और शाम होती है...
गरीबो के धन पर कुंडली मारने और गला काट प्रतियोगिताये भी  सरे आम होती है ..

फिर भी दिल में एक सुकून है! ऐसा  बहुत  कुछ है हममे, जिसकी  वजह  से  बेमिसाल हैं हम....
देश की ऊँची नाक हैं, भारत की अनूठी शान है हम ...

ज़रा  सोचिये  !
क्या कई देशो की चरमराती आर्थिक स्थिति में, हमारे देश की अर्थव्यवस्था की चर्चा नहीं होती?
क्या भारत के  प्रजातंत्रता की मिसाल, कई देशो के बिखरती तानाशाही का उदाहरण नहीं बनती?

फिर क्यूँ ना, हम भारतवासी ,अपनी हर बुरी इच्छाओं का शमन करे ?
आइये ना दोस्तों!

इस गौरव गान से, हम आप, एकता के मीठे सुरों का संगम करे....
हाथ जोड़ कर, शीश नवा कर, प्रेम पुष्प से अपने देश का सपना परिपूरण करें...

No comments: