Friday 14 February 2014

किसे समझूं मैं सच्चा प्यार ......

इक प्यार वो भी है ,जो दो दिलो को पल भर में धड़का दे,
इक प्यार ये भी है ,जो उनकी ख़ुशी में खुद को भी मिटा दे...
ये प्यार सपनो में लाये बहार है तो वो उस प्यार मे समर्पण का रंग अपार है..
असमंजस मे हूँ किसे समझूं मैं सच्चा प्यार ......

इक प्यार वो भी है , जो स्वार्थ में रिश्तो को भुला दे,
इक प्यार ये भी है, जो स्व से सर्वस्व को अपना बना दे...
ये प्यार इंसा में देव रूप को झलकाये , तो वो प्यार दानवता का दर्शन कराये...
असमंजस मे हूँ ! किसे समझूं मैं सच्चा प्यार ....

इक प्यार वो भी है ,जो कट्टरता का चलन चला दे ,
इक प्यार ये भी है ,जो खून से खून का फर्क मिटा दे,
ये प्यार भाईचारे का सुंदरतम प्यार है, तो उस प्यार में घृणा औ नफरत बेशुमार है..
असमंजस मे हूँ ! किसे समझूं मैं सच्चा प्यार ....

इक प्यार वो भी है, जहां पैसा प्यार का तराजू बन जाए,
इक प्यार वो भी है ,जहाँ भूखी माँ ,बेटे को अपना हिस्सा खिलाए....
इस प्यार में अँधा क्यूं हुआ संसार है ,जबकि उस प्यार की तमन्ना में अपना जीवन निसार है ...

उहापोह में नहीं हूँ अब,यही है सच्चा प्यार ...

                                                -Dr. M.Prriyadarshini
                                                      Dated 14th Feb,2014

Tuesday 17 September 2013

खुद्दारी...

साहिल की बात वो करें जो डरते हैं डूब जाने से, हम तो गम के दौर में भी आशाओं की चप्पुए ही चलाते हैं... 

कागजी-पन्नो पर इबादत लिखने का नहीं है शौक हमें ,हम तो हाथो की लकीरों को भी खुद की खुदी से ही मिटाते हैं ...

कल क्या होगा इस सोच में कौन ये वक्त खराब करे,हम तो हर पल ,आज की खुशियों का ही अंदाजे बयान कर जाते हैं...

ढूंढते रहें लोग सुख को फूलो और गुले-मौसम में,हम तो सपनो में भी वासंती गुलशन का आशियाँ ही बनाते हैं ...

चांदनी रात की टकटकी लगाने वालो में अपना नाम शुमार नहीं,हम तो अंतर-खुशियों से भी हर आलम को पूनम ही बनाते हैं... 

वो कोई और होंगे जो तमन्ना पूरी करने को खुद को मिटा जाते हैं, हम तमन्ना को मिटाकर भी अपनी खुद्दारी बचाते हैं...
                                                                                                                  (17.09.13)
                                                                                                                   

क्या फायदा...

जब जख्म पिघल आंसू बन गए, दर्द पर मरहम लगाने से क्या फायदा...
जब सब्र का पैमाना छलक सा गया,उस पे शब्दों का बाँध बनाने से क्या फायदा...

हम बच्चो के जेहन में जहर घोल गए,मिथ्या बातो से उन्हें बहलाने लगे,
जब वो बड़े हुए ,झूठी विरासत मिली, सच का महल बनाने से क्या फायदा..

आलम ऐसा भी था,हमारा सानी ना था,देश -विदेशो में भी हमसे कोई ज्ञानी ना था ...
हमने पश्चिम सभ्यता का ज्ञान लिया,भोगवादी संस्कृति को महान किया...
जब साँझ वेला ढली,वृद्धाश्रम घर बन गया , नयी पीढ़ी को कोसने से क्या फायदा...

जहर डूबा कर बातो का तीर चला दिया, तीखी बातो से सीना छलनी कर दिया...
जब खून खून में फरक का चलन चल गया,स्वस्थ समाज का आदर्श बघारने से क्या फायदा ...

वन के फूलो से अपना याराना बढ़ के था,उनके आँचल में हर दिन संवर जाते थे,
हमने उनको भी जड़ से जुदा कर दिया,कंक्रीट जंगल हमें रास आने लगे,
जब जंगल भी पीछा छुड़ाने लगे,बेमौसम आग हमपे बरसाने लगे,घर में बागवान लगाने से क्या फायदा...

तमन्ना थी ना खुदा से कोई फरियाद हो ,अंत समय में ना शिकवा शिकायत भी हो...
ताउम्र ,तन को हम बस सजाते रहे, स्वार्थ माया में खुद को भुलाते रहे..
जब उम्र बीत गयी,आतम रीता रहा ,तीरथ में धुनी रमाने से क्या फायदा ....
                                                                               
  (25.08.13)

मोती की लड़ियाँ ...


आज जी भर के अठखेलियाँ कर लेने दे मुझे इन उफनती लहरों में,ऐ मुकद्दर मेरे....

कल को ये फक्र तो होगा , हमने तुफानो में भी अपने लिए मोती की लड़ियाँ  ही सजाई है....
                                                                                                             (16.09.13)

Sunday 28 July 2013

जज्बा

जिहादे-पत्थर भी एक दिन पिघल जायेंगे,प्रेम की नमी का समंदर बहा कर तो देख...

हम आंसू नहीं जो ढलक जायेंगे ,अपनी आँखों में इक बार चढ़ाकर तो देख...


लकीरे- मुकद्दर भी सबकी बदल जाती है, अपनी हाथो की ताकत आजमाकर तो देख ...


सलमा -सितारों की चुनरी हट भी जाए तो क्या,हया के घूँघट से नजरे झुकाकर तो देख...


गम के बादल घनेरे हैं,छट जायेंगे,ज़रा उमंगो की माचिस सुलगा कर तो देख ...


रब को क्यूँ ढूंढे प्यारे तू पीरे मजार,मन के परदे से दिल में समाकर तो देख...


मंदिरों में दान देने का क्या फायदा ,घर के रिश्तो में अपनी गरीबी तो देख....


तमन्ना हकीकत में भी अपनी बन जाती है ,इसे पाने का जज्बा सजाकर तो देख ....
 
                                      
                                                                          (26.07.13)
                                                                
         Photo: नजर  का  फेर  है  कि  हम  ज़माने  का  रुख  भी  बदल  डालेंगे ,यहाँ  तो कब हम  बदलते  है , इसकी आहट ही  नहीं  मिलती .....
घर  में  बगिया लगाने की  वो  बात  करते  रह  गए , यहाँ  तो  परिंदों  को  भी  ,आशियाना बनाने की  जगह  ही  नहीं  मिलती..
दोस्त  वो होते हैं  जो  हमारे  लिए  खुद  को  भी  मिटा  देते हैं ,यहाँ   हमारे  मिटने  पर  भी , उनकी  आँखों  में  नमी ही  नहीं  दिखती..
 उन्हें  फक्र  है  कि  हम  ज़माने  के उसूलो  को  निभाते  हैं , यहाँ उसूल कब कब्रे-ख़ाक हुए , किसी  को इसकी भनक भी नहीं लगती..
 रोज  भीड़  में  हम  लोगो  की  एक  गिनती  लगा  देते  है , यहाँ  इन  लोगो  में  एक  इंसान  की  झलक ही नहीं दिखती..
यहाँ  हम  भूख  मिटाने  के लिए योजनाये चलाते रहते है,             यहाँ  तो  खाने  से  भी  मौत  से  उन्हें  निजात  नहीं  मिलती..
 हम  रोज ढूंढते  रहते है  उन्हें  सपनो  में  भी दर-बदर ,यहाँ  तो  सामने  देख  कर  भी  उनकी नजरे - इनायत  ही नहीं मिलती.....
तमन्ना थी  कि  हम ख्वाबो  का  इक  शहर  बसाते  लेते ,पर  तमन्ना  बनाये  किसे, सबों  से  अपनी  तबियत  भी तो  नहीं मिलती.....                                                          

एक छोटी सी आस


                          

नजर का फेर है कि हम ज़माने का रुख भी बदल डालेंगे ,
यहाँ तो हम कब बदलते है , इसकी आहट ही नहीं मिलती .....

घर में बगिया लगाने की वो बात करते रह गए ,
 यहाँ तो परिंदों को भी ,आशियाना बनाने की जगह ही नहीं मिलती..

दोस्त वो होते हैं जो हमारे लिए खुद को भी मिटा देते हैं ,
यहाँ हमारे मिटने पर भी , उनकी आँखों में नमी ही नहीं दिखती..

उन्हें फक्र है कि हम ज़माने के उसूलो को निभाते हैं , 
यहाँ उसूल कब कब्रे-ख़ाक हुए , किसी को इसकी भनक भी नहीं लगती..

रोज भीड़ में हम लोगो की एक गिनती लगा देते है , 
यहाँ इन लोगो में ,एक इंसान की झलक ही नहीं दिखती..

यहाँ हम भूख मिटाने के लिए योजनाये चलाते रहते है,
 यहाँ तो खाने से भी ,
उन्हें मौत से निजात नहीं मिलती..

हम रोज ढूंढते रहते है उन्हें सपनो में भी दर-बदर ,
यहाँ तो सामने देख कर भी ,उनकी नजरे - इनायत ही नहीं मिलती.....

तमन्ना थी कि हम ख्वाबो का इक शहर बसाते लेते ,
पर तमन्ना बनाये किसे, सबों से अपनी तबियत भी तो नहीं मिलती.....
                                                         
                                                                     -तमन्ना सिंह (28.07.13)

Friday 28 September 2012

पुष्पित सफ़र.खुशियों की डगर !!!



जिंदगी के छोटे सफ़र में...
कई दर्द मिले,तो कई हमदर्द भी मिले..
कई गम मिले तो खुशियाँ भी तो मिली
दुनिया में नफरत मिली ,तो अटूट प्यार भी मिला..
अपनों में बेगाने मिले ,तो बेगानों में अपने भी मिले..

फिर भी सबने मुझे निखारा ही...



पहले मैं ऐसी नहीं थी शायद..
शिकायतों के ताने बाने बुनना ...
रिश्तो की डोर में पल पल, उलझना-सुलझना..
जिंदगी इन्ही लम्हों में गुजरती थी जैसे...

तभी एक दिन मुझे फूलो ने बुलाया,
मुझे देखकर थोडा हंसा ,खिलखिलाया
मुझे बड़ी कोफ़्त हुई,
ये भी भला क्या  बात हुई...
मन में जो कसक थी उसे जुबान पर लाकर
मैंने फूलो से ये सवाल दुहराया
जिंदगी की कड़वाहट क्या तुम्हे दाग दार नहीं करती
दुःख की बदरी क्या तुम्हारे खुशियों को तार तार नहीं करती
मैंने पूछा हे पुष्प ,
तुम सुरभित भी हो,सजीले भी ..
सुन्दरता तेरे तन मन में समाई है
नीरव निशा में भौरे तेरे पंखुड़ियां में बंद
तुम्हारे रस में पलते हैं
सुबह की प्रथम किरण में जब तुम पुनः खिलते हो तो
भौंरे वेबफा होकर आकाश में उड़ जाते हैं
कलियों में चहुँ ओर कंटक का साया है

फिर भी तुम इतने सुवासित कैसे हो
इतने पावन कैसे हो...
मंदिर की हर पूजा तेरे पुष्प से ही होती है
खुशबू का पर्याय गुलाब इत्र होता है
सुंदरियों का श्रृंगार भी तुम बिन अधुरा है
इतने कडवे अनुभव के बाद भी इतना उदारपन कैसे
एक हम है,
खुशियाँ मिली तो अपनेमें लबालब हुए बैठे हैं
गम मिला तो खुद को खुद से ही तोड़ बैठे हैं
फूल ने हंसकर गुलाबी पंखुड़िया फैलाई,
मधुर मुस्कान के साथ जीने का मूल मंत्र समझाया
खुशिया कहीं बाहर नहीं हमारे अन्दर है,
खुद को मिटाकर नहीं खुद को संवारकर
जिदगी को सजाना सिर्फ हम कर सकते हैं.
कोई और नहीं....